आत्मघाती हमलावर था डॉक्टर उमर

न्यू दिल्ली | राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली धमाके को आत्मघाती हमला माना है | एजेंसी ने कार में धमाका करने वाले कश्मीरी फिदाइनी डॉक्टर उमर नबी के सहयोगी साजिशकर्ता आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है | हमले में इस्तेमाल कार आमिर के नाम पर रजिस्टर थी | देश की राजधानी में यह पहला आत्मघाती हमला है |
एनआईए ने कहा, दिल्ली पुलिस से केस की जांच लेने के बाद एजेंसी ने कई छापे मारे, इस दौरान आमिर को गिरफ्तार किया गया | जाँच से पता चला कि जम्मू कश्मीर में पम्पोर के संबूरा निवासी आमिर ने डॉक्टर उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की सखे रची थी | सपोर्ट करने के लिए वाहन आधारित इम्प्रूवइज्ड एक्सप्लॉसीव डिवाइस के रूप में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, आमिर उसे खरीदने में मदद करने दिल्ली गया था|
फॉरेंसिक जांच से स्पष्ट हो चुका है कि कार फरीदाबाद सफेदपोस आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा उमर ही चल रहा था | एजेंसी ने उमर से जुड़ा एक अन्य बहन भी जप्त किया है| एजेंसी ने अब तक 73 लोगों से पूछताछ की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *