बुलंदशहर| देहात कोतवाली क्षेत्र के जंगल में 119 गायों की हत्या करने वाले तीन सगे भाइयों समेत 25 दोषियों को कोर्ट में सात -सात बस कैद की सजा सुनाई है | प्रत्येक पर 15,050 रुपए का अर्थदंड भी लगाया|
विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार और अजीत सक्सेना ने बताया कि 2 मई, 2005 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अकबरपुर व कमालपुर के जंगल में गोकुशी की जा रही है| पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी | इस दौरान पुलिस ने इमरान,इरफान, यामीन और सलीम को गिरफ्तार कर लिया| उनके कब्जे से गोकसी के उपकरण, तमंचा, कारतूस, छुरी, कुल्हाड़ी व रस्सी बरामद हुई |
119 गायों के अवशेष और 9 जीवित गाये भी मिली | पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ चारसीट दाखिल की| अपर सत्र न्यायाधीश चंद्रविजय श्रीनेत्र ने 25 को गोकुशी, गैंगस्टर एक्ट और पशु क्रूरता के अधिनियम के तहत 14 नवंबर को दोषी करार दिया था|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
गो हत्या के 25 दोषियों को 7-7 वर्ष जेल
