दिल्ली में दो CRPF स्कूल को मिली बम की धमकी

*1.* दिल्ली में दो CRPF स्कूल को मिली बम की धमकी, साकेत और रोहिणी कोर्ट में भी अलर्ट, खाली कराया गया परिसर।

*2.* बांग्लादेश में सेंसरशिप: यूनुस की अंतरिम सरकार का मीडिया को निर्देश, शेख हसीना के बयानों को न करें प्रकाशित।

*3.* HC से मुकुल राय का विधायक पद रद्द होने के मामले में SC जाने पर विचार कर रहे विधानसभा अध्यक्ष, BJP भी तैयार।

*4.* SIR: अगर एक भी वैध वोटर का नाम कटा तो नदी में गिरेंगी लाशें, बोलपुर में स्थानीय TMC नेता का विधायक चंद्रनाथ सिन्हा की मौजूदगी में विवादित बयान।

*5.* नदिया में अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ गौरांग ब्रिज, वर्धमान-हुगली से वीरभूम-बांकुड़ा का कटा सम्पर्क, सब्जी गाड़ी से लेकर एम्बुलेन्स तक फंसी।

*6.* SIR: EC का BLO’s का नया निर्देश, एनुमरेशन फॉर्म में फोटो स्पष्ट नहीं होने पर घर जाकर खींचनी होगी वोटरों की तस्वीर।

*7.* 25 दिसम्बर को पूर्व पीएम अटल बिहार बाजयेपी के जन्मदिन पर दिल्ली में रेखा सरकार शुरू करेगी ‘अटल कैन्टीन स्कीम’, पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन।

*8.* पटना में पुलिस कस्टडी से भागा मिठुन कुमार, अस्पताल में था भर्ती, तीन दिनों पहले मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली।

*9.* रोहिणी आचार्य मामले पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, पार्टी नोताओं से बोले- घर का मसला घर में ही सुलझायेंगे।

*10.* बिहार: प्रशांत किशोर ने ली हार की जिम्मेदारी, बोले- एक दिन का रखूंगा उपवास।

*11.* यूपी में भारतीय सीमा में पकड़ी गई चाइनीज महिला को आठ वर्ष की कैद।

*12.* शिकायत के बाद जाल बिछा CBI ने रिश्वत लेते ESIC जम्मू के सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर को दबोचा।

*13.* पटना में लोक गीत गायिका शारदा सिन्हा के ड्राइवर आलोक की पत्नी और 2 बच्चे लापता, अपहरण का केस दर्ज।

*14.* नालंदा के DM कुंदन कुमार का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मान, 25 लाख का देंगी पुरस्कार; काम के कारण हजारों लोगों को मिला रोजगार।

*15.* PoK में इमरान खान के नेता को प्रधानमंत्री पद से हटाया, बिलावल भुट्टो की पार्टी के नेता राजा फैसल मुमताज राठौर बने नए PM।

*16.* सेंसेक्स से बाहर होने की कगार पर टाटा मोटर्स: 39 साल से टॉप-30 शेयरों में कंपनी, डिमर्जर के बाद शर्ते पूरी नहीं कर पा रही।

*=============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *