कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया है. अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया. एयरपोर्ट पर लैंड होते ही NIA की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया, जहां से उसे सीधे पटिलाया हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा. अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसे वाला मर्डर और सलमान खान के घर पर फायरिंग जैसे कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं. जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था. वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंचा गया, वह से कनाडा के बीच घूमता रहा. उसे अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने मंगलवार (18 नवंबर 2025) को अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट किया है. एयरपोर्ट पर NIA की टीम ने अनमोल को हिरासत में ले लिया. सूत्रों के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद NIA उसकी कस्टडी लेगी. उसके खिलाफ 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें हथियारों की आपूर्ति और लॉजिस्टिक सपोर्ट का आरोप हैं. NIA अधिकारी ने कहा, ‘अनमोल लॉरेंस बिश्नोई का मुख्य ओवरसीज हैंडलर था. वह एक्सटॉर्शन, थ्रेट्स और असाइनमेंट्स को एन्क्रिप्टेड चैनलों से कंट्रोल करता था. अब उसकी कस्टडी में कई राज खुलेंगे.’
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत लौट आया
