युवक ने लगाया फंदा

झाँसी | सोमवार शाम नवाबाद के कारगुआ मोहल्ला निवासी सुरेंद्र दोहरे (30) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी | प्रेजेंट उसे फंदे से उतरकर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे| यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | परिजनों ने बताया की पत्नी के साथ सुरेंद्र का विवाद चल रहा था | करीब 7 साल से पत्नी मायके में रहती है| दोनों पक्षों के ओर से पारिवारिक कोर्ट में बाद चल रहा है| सोमवार को इस मामले की सुनवाई थी| सुरेंद्र तारीख पर कोर्ट गया था | शाम करीब 5:00 बजे वह लौट कर आया | इसके बाद अपने कमरे में चला गया| कुछ देर बाद जब परिजनों ने आवाज दी, तब उसने कोई जवाब नहीं दिया| नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक मौत की सही वजह अभी साफ नहीं हो सकी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *