झाँसी | चिरगांव के बस स्टैंड के पास सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जान गंवाने वाले दोनों लोगों की मौत सिर में गहरी चोट आ जाने से हुई है|
थाना चिरगांव के ध्वानि गांव निवासी सिया शरण (59) की बहू उमा प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्स है| परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6:00 बजे सियाशरण बहू को लेने बाइक से बस स्टैंड जा रहे थे| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह गांव से आगे बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक दूसरी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आ गई| दोनों अपनी मोटरसाइकिल नहीं संभाल सके और आमने-सामने से टकरा गए|
हादसे में शियासारण एवं दूसरी बाइक पर सावर थाना चिरगांव के तरिचर निवासी पंकज अहिरवार (22) और अंशुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए| टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब 100 मीटर दूर जा गिरे| तीनों के हाथ पांव एवं सिर में गहरी चोट आई| अंशुल का एक पांव टूट गया | वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई | आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भिजवाए |
थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी के मुताबिक हादसे में घायल अंशुल का उपचार चल रहा है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत
