झांसी मनस्विनी द्वारा शक्ति दिवस पर विशेष चर्चा

झांसी मनस्विनी द्वारा आज चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य तथा अध्यक्ष रजनी सेठ की अध्यक्षता में शक्ति दिवस पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम झांसी के स्थानीय होटल सनराइज में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ने कहा हमारे शास्त्रों में कहा गया है— “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहाँ नारी की पूजा (सम्मान) होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है। लेकिन शक्ति का अर्थ केवल शारीरिक बल नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सहनशीलता और विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने का नाम है। नारी शक्ति का असली रूप उसके आत्मविश्वास और स्वावलंबन में झलकता है। जहां एक महिला परिवार की नींव होती है वहीं एक शिक्षित महिला समाज का भविष्य भी। इसलिए नारी को कमजोर न समझें, वह तो स्वयं ही सृष्टि की रचयिता है।
कार्यक्रम में महिला शक्ति पर लेख लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शिवांगी सेठ प्रथम, राशि गुप्ता द्वितीय तथा मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में संयोगिता प्रथम, रीमा गुप्ता रजनी वर्मा तथा आयुषी गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही तथा कुसुम साहू तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता मीनू चावला रजनी सेठ संयोगिता सेन राम श्री गुप्ता प्रियंका सेठ मोनिका गुप्ता शिवांगी सेठ अर्चना गुप्ता कुसुम साहू नीलम गुप्ता प्रियंका सराओगी आयुषी गुप्ता शशि सराओगी दिव्या गुप्ता रचना सोनी रेनू शुक्ला पल्लवी चतुर्वेदी कल्पना सेठ राशि गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष संयोगिता सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *