झाँसी | खैलार निवासी अनीश (22) का शव बृहस्पतिवार तड़के राजघाट नहर से बरामद हो गया| बुधवार दोपहर तेज बहाव वाली राजघाट नहर में पांव फिसलने से वह बह गया था| उसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी | माताटीला बांध के गेट बंद करने के बाद नहर का जलस्तर कम हुआ | उसके बाद तड़के उसका शव घटना स्थल से करी 200 मीटर दूर मिला | युवक की मौत से पत्नी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
बबीना के खैलार गांव निवासी अनीश पुत्र आशिक खान बुधवार दोपहर करीब 11:00 बजे अपनी मौसी के लड़के तालिफ के साथ गांव के पास से निकली राजघाट नहर के पास गया था| सिंचाई सीजन होने से राजघाट नहर पूरी क्षमता के साथ चलाई जा रही है|
तालिफ ने बताया कि हाथ धुलने के लिए अनीश नहर की ओर गया था | अचानक पांव फिसलने से वह नहर में जा गिरा | बहुत तेज होने से वह बह गया | तारीफ के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुड़ गए | थोड़ी देर में बबीना पुलिस एवं दमकल की टीम पहुंच गई|
कई घंटे तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा | देर साम माताटीला बांध के गेट बंद कराए गए | बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:00 बजे उसका शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बराबर हो|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
16 घंटे बाद राजघाट नहर से बरामद हुआ युवक का शव
