Headlines

सुप्रसिद्ध ‘वन्स मोर’ कार्यक्रम में दिखेंगे कोंच के डॉ. नईम

कोंच।* नगर के प्रमुख संस्कृतिकर्मी, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मोहम्मद नईम की कविताओं की रिकॉर्डिंग लखनऊ दूरदर्शन के वन्स मोर कार्यक्रम के लिए लखनऊ दूरदर्शन केंद्र में की गई।
डॉ. नईम ने बताया कि नवोदित रचनाकारों के लिए यह कार्यक्रम लखनऊ दूरदर्शन द्वारा प्रसारित किया जाता है, जिसमें चार-चार मिनट की दो कविताओं की रिकॉर्डिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उन्हें लखनऊ दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। डॉ. नईम की इस उपलब्धि पर विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है। इप्टा कोंच इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार वैद एडवोकेट, महासचिव साहना खान, सचिव पारसमणि अग्रवाल, सैयद राशिद अली, भास्कर गुप्ता, अंकुल राठौर, यूनुस मंसूरी, कैफ मंसूरी, अमन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बुंदेली संस्कृति एवं लोक कला संवर्धन संस्थान के प्रबंधक पीडी रिछारिया, कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, गौरीशंकर झा, आनंद पांडे आदि ने भी इस उपलब्धि को समूचे कोंच की उपलब्धि बताते हुए डॉ. नईम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *