*झाँसी महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ भाजपा कार्यालय में लाइव देखा गया बजट:भाजपा कार्यालय में ‘बजट पर चर्चा’ कार्यक्रम, कार्यक्रम में गिनाई गईं बड़ी घोषणाएं*
यह कार्यक्रम झाँसी महानगर के तहसील के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एलईडी लगाकर बजट को देखा गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामकिशोर साहू, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ एलएम सी रामतीर्थ सिंघाल, रमा निरंजन, कुलदीप शर्मा, संजीव सिंहऋषि, प्रदीप स रागी, सहित पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए। बही इलाईट चौराहे पहुच कर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बजट की खुशी मनाई
कार्यक्रम में आए मुख्य वक्ता रामकिशोर साहू ने बजट की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट में सात हाईवे, हाई-स्पीड रेल कंट्रोल और पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, 22 नए जलमार्गों और दिल्ली-बनारस कॉरिडोर के निर्माण का भी उल्लेख किया गया।
छोटे शहरों और पर्यटन विकास पर फोकस को सराहा
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में छोटे शहरों के विकास पर प्रधानमंत्री के ध्यान की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार 200 औद्योगिक संपदाओं को संशोधित कर रही है और 5 लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों के शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष बजट का प्रावधान किया गया है।
एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने, हर जिले में महिला छात्रावास बनाने और कैंसर व मधुमेह की दवाइयों को सस्ता करने जैसे प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न अपडेट करने का अवसर दिया गया है। मोबाइल, जूते, चमड़े के कपड़े और बायो-सीएनजी गैस जैसी वस्तुओं को सस्ता करके आम जनता को राहत देने का प्रयास किया गया है।
रामतीर्थ सिंघाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से गरीबी लगातार कम हो रही है और यह बजट गरीब को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गांव के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, युवा किसानों के लिए और हमारी बहनों– विशेषकर लखपति दीदी सहित सभी ग्रामीण महिलाओं के कल्याण के लिए पर्याप्त और सशक्त प्रावधान करने वाला है।
इस अवसर पर नंदकिशोर भील बारे मनमोहन गेंदा ,अखिलेश गुप्ता, अंकुर दीक्षित,संजीव अग्रवाल रोहितगोदानकर सौरभ मिश्रा, पुनीत अग्रवाल, अभिषेक जैन, सुधाकर मिश्रा, चेतन ओझा, नीता अवस्थति ,लखन कुशवाह, नागेन्द्र पाल, संजीव तिवारी, प्रदीप खातिर विकास कुसवाहा,संजय लांशन सेंकड़ों लोग मौजूद रहे
