*समाजसेवा ही सच्ची मानव सेवा है – सीएमओ

*सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने दान किए 9 वाटर कूलर*

*सभी ब्लॉक सीएचसी सहित सीएमओ कार्यालय में स्वच्छ जल की उपलब्धता में सहयोग*

*समाजसेवा ही सच्ची मानव सेवा है – सीएमओ*

*कथनी व करनी की समानता होने पर ही समाज सेवा का प्रण होता है पूरा-डॉ कुसुम पांडेय*

*झांसी दि०-19 फरवरी 2026*

स्वास्थ्य विभाग झांसी से सेवानिवृत्त अवर अभियंता श्री लक्ष्मी नारायण आर्य द्वारा मरीज एवं तीमारदारों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु 09 वाटर कूलर एवं 01 आरओ का दान किया गया है। श्री लक्ष्मी नारायण आर्य द्वारा अपने पिता श्री सरमन लाल कछौरया जी की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, बबीना, बंगरा, बामौर, चिरगांव, गुरसराय, मऊरानीपुर एवं मोंठ के लिए 80 लीटर क्षमता के वाटर कूलर तथा सीएमओ ऑफिस के लिए कमर्शियल आर ओ सहित 01 वाटर कूलर का दान किया गया है। सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधाकर पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी एवं डॉ (श्रीमती) कुसुम पांडे द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम में अवर अभियंता श्री लक्ष्मी नारायण आर्य द्वारा अपने उद्बोधन में सभी को समाज सेवा, धर्म सेवा, गौ सेवा और राष्ट्र सेवा हेतु शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अपने योगदान के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मेरा बचपन मध्यमवर्गीय परिवार में बीता था, जिससे मेरे हृदय में गरीबों व वंचितों के लिए समाज सेवा की भावना बचपन से ही थी। सेवानिवृत्ति के पश्चात नौकरी के समय एकत्र की गई धनराशि से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का प्रण लिया था, जिसे पूरा करने के लिए 09 वाटर कूलर स्वयं की अर्जित आय से दिए हैं।

डॉ सुधाकर पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी ने कहा कि वर्तमान में समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। मरीज व तीमारदारों हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर अवर अभियंता द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। उनके इस निःस्वार्थ सेवा भाव को देखकर सभी लोग प्रेरणा प्राप्त करेंगे तथा मरीज व रोगियों हेतु सहायता करने के लिए स्वेच्छा से आगे आएंगे।

डॉ कुसुम पांडेय ने अपने उद्बोधन में अवर अभियंता के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा हेतु अनेक लोग बात करते हैं परंतु स्वेच्छा से आगे बढ़कर निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले कम ही होते हैं। कथनी-करनी की समानता होने पर ही समाज सेवा का प्रण पूरा होता है। आज समाज को ऐसे ही निःस्वार्थ व्यक्तियों की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में डॉ यू एन सिंह जिला क्षयरोग अधिकारी, डॉ एन के जैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ दीक्षित आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं लोगों को समाज सेवा हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी, डॉ आर एस भदौरिया, डॉ एन के जैन, डॉ यू एन सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ रमाकांत स्वर्णकार, डॉ अंशुमान तिवारी, डॉ सतीश चंद्र, डॉ विजयश्री शुक्ला, श्री आर पी सिंह, श्री राजबृजेन्द्र सिंह, श्री आर एम मौर्या सहित कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी तथा श्री लक्ष्मी नारायण आर्य के परिजन पत्नी श्रीमती शांति देवी, पुत्र श्री सुधांशु आर्य, श्री घनश्याम दास, श्री राम किशोर, श्री गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *