संगठन हमारा आधार! सेवा हमारा संस्कार॥

॥संगठन हमारा आधार! सेवा हमारा संस्कार॥

शामली के कैराना में आयोजित कार्यक्रम “भाईचारा सम्मेलन” राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में उस्मान खान जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (संगठन, राष्ट्रीय महासचिव, रालोद) का कार्यक्रम आयोजक द्वारा फूलमाला, अंगवस्त्र, एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।*

▶️उन्होंने कहा भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी साहब का सपना था कि ग्रामीण प्रतिभाएं, किसान-कमेरा, नौजवान, एवं सशक्त मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, और आज यह आयोजन उनके विचारों को जीवंत कर रहा है।

▶️अपार जनसमूह के साथ संवाद ओर संकल्प के माध्यम से सशक्त और संस्कारित सर्वसमाज के निर्माण में सहभागिता, आपसी भाईचारे और परस्पर विश्वास के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर सौहार्द और समरसता का दीप प्रज्वल करने की बात कही।

▶️माननीय मंत्री जयंत सिंह जी द्वारा खेल और कौशल विकास को प्राथमिकता देना इस बात का प्रमाण है कि आने वाला समय युवाओं का है, और उन्हें सही दिशा, संसाधन और अवसर देना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

युवा शक्ति, मातृशक्ति सशक्तीकरण , कौशल और संकल्प—इन्हीं के बल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता*
•श्री प्रबुद्ध कुमार जी(राष्ट्रीय सचिव)
•श्री नरेन्द्र खजूरी जी (सदस्य, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग)
•श्री दिलनवाज खान जी (प्रदेशाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
•श्री वाजिद अली जी (ज़िला अध्यक्ष)
•श्री ओ॰डी॰ त्यागीं जी (प्रदेश सचिव)
•श्री अमित त्यागी आर॰के॰ जी (प्रदेश महासचिव, किसान प्रकोष्ठ)
•श्री दिलप्रीत सिंह कोहली जी (प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
•श्री मारूफ जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदि गणमान्यजन व्यक्ति उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *