RLD केंद्रीय कार्यालय-8 महादेव रोड

📍RLD केंद्रीय कार्यालय-8 महादेव रोड

*आज आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी राष्ट्रीय महासचिव {संगठन} ने पार्टी मुख्यालय, महादेव रोड़ (नई दिल्ली) पर बाबा साहब भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन् किया।*

उनके विचार, संघर्ष और नेतृत्व हम सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल इसी सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और सामाजिक न्याय हर नागरिक का अनुभव बने।

इस अवसर पर प्रबुद्ध कुमार जी (राष्ट्रीय सचिव), रजनीश मलिक जी (प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली), अमित त्यागी आर॰के॰ जी (प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ), उस्मान जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमरजोत सिंह जी (वरिष्ठ नेता), मनमोहन जी (प्रदेश महासचिव), रयान जी (प्रदेशाध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ) आदि प्रमुख नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज उनकी जयंती पर हम केवल उन्हें नमन नहीं करते, बल्कि उनके विचारों को पुनः संकल्पित करते हैं
#ambedkarjayanti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *