अशोक होटल बार एवं लॉन्ज का हुआ भव्य उद्घाटन

झांसी महानगर के दिल कही जाने वाली इलाईट चौराहे के पास इलाईट स्टेशन रूट पर स्थित अशोक होटल बार एवं लॉन्ज की नयी आधुनिक साज सज्जा के साथ श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया , साथ ही होटल के मालिक विजय कुमार साहू जी ने बताया हमारे यहां पर बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी , मित्र मंडली हेतु एसी हॉल उपलब्ध रहेंगे साथ ही अलग बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था सहित री ओपनिंग की गई।
जो अब नगरवासियों के लिए नई व्यवस्थाओ से युक्त एवं नए परिवेश में आप सबके लिए उपस्थित रहेगा उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विजय कुमार साहू, संतोष साहू जी, संजय वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अमर चतुर्वेदी, अनूप खरे, अंकुर बट्टा, विजय गुप्ता, हितेश अग्रवाल, विनय सिजरिया, सचिन कंचन, सौरभ हयारण, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में पुष्पेन्द्र सिंह चौहान जी एवं संजय वर्मा जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *