झांसी।
आज कमला माॅडर्न नर्सिंग इंस्टीटयूट के परिसर में छात्रा एवं छात्राओं के द्वारा पोषण विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है छात्र एवं छात्राओं में पोषण ज्ञान वढ़ाना, स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना एवं रोगों की रोक-थाम में पोषण की भूमिका समझाना। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना बालबुधे, प्रसिद्व सामाजिक कार्यकर्ता, सचिव स्मार्ट विलेज (एन0जी0ओ0) पति श्री प्रकाश बालबुधे (पुर्व आयुक्त मुबंई, पूर्व जिला संयोजक भाजपा साकोली महाराष्ट्र) व कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के संस्थापक कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं डाॅ. विनोद मिसुरया, संस्थापिका अध्यक्ष शांति विश्वनाथन, डाॅ रजत मिसुरया, डाॅ. रोहिन विश्वनाथन एवं संस्था अध्यक्ष डाॅ अर्चना मिसुरया, अंशिका विश्वनाथन एवं संस्था के प्रबन्ध निदेशक अपूर्व शुक्ला, प्राचार्या माॅडर्न पब्लिक स्कूल कोछाभावर रतना विश्वनाथन आदि मौजूद रहें।
इस प्रतियोगिता में संस्थापक अध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को आर्शीवचन देते हुये कहा कि आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी समस्या जीवन शैली को लेकर है स्वस्थ आहार न मिलने के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही है।
पोषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये प्राचार्य श्री रोबिन जोसेफ ने बताया कि लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली के बारे मे जानकारी दी व पौष्टिक भोजन अपनाने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर नर्सिंग विभाग के समस्त स्टाफ सदस्यों जिनमें, मैट्रन श्रीमती किरन मार्टिन, श्रीमती निकिता दास, श्रीमती आकांक्षा जाॅन, श्रीमती सुधा जाॅय, डा. अरूण वर्मा, नैन्सी यादव, रोजलीन, गौरव जाॅन,अमृता यादव, हर्षिता, आयुषी, वैष्णवी, अंशिका, भावना, कुनाल, अरशी परबीन, देवेन्द्र राय, द्वारा सफल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग प्रवक्ता आरूषी नाथ ने किया। व आभार संस्था के उप-प्राचार्य श्रीमती स्वाती न्यूटन द्वारा किया गया
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट में भव्यता के साथ हुआ पोषण (Nutrition) प्रतियोगिता का आयोजन
