भगवान परशुराम जयंती की विशाल शोभायात्रा का नगर भ्रमण

भगवान परशुराम जयंती की विशाल शोभायात्रा का नगर भ्रमण

*जोरदार पुष्प वर्षा के साथ स्थान -स्थान पर हुआ स्वागत

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान एवं विभिन्न ब्राह्मण समाज संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में
शनिवार को दोपहर लक्ष्मी व्यायाम शाला से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान भव्य स्वागत किया गया। नगर वासियों ने जहां घर की छतों पर चढकर पुष्पवर्षा की वहीं विभिन्न समाज सेवी संगठनों, व्यापारियों एवं राजनैतिक दल के लोगों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर एवं जलपान कराकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया तथा भगवान के स्वरुपों की आरती उतारकर पुण्यलाभ अर्जित किया। गाजे बाजे के साथ एलबीएम से शुरु हुई शोभायात्रा वापस उसी स्थान पर आकर विसर्जित हुई।
शोभायात्रा से पहले कार्यक्रम स्थल पर 101 विद्वान पंडितों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती की गयी,तदुपरांत महापुरुषों के स्वरुपों का पूजन एवं कन्या पूजन किया गया। शोभायात्रा में विशेष रथ पर सवार 101 विद्वान पंडित स्वस्ति वाचन करते हुए,पीतवस्त्रधारी महिला श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश लेकर आगे आगे चल रहु थी। पीतवस्त्रधारी पुरुष एवं युवा धर्म ध्वजा एवं हाथ में फरशा लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में डोल नगाडे के साथ डीजे व बैण्ड पर प्रसारित भजनों की मधुर ध्वनि के बीच आकर्षक बग्गियों पर श्रीराम दरबार, श्री कृष्ण दरबार, शिव पार्वती जी एवं भगवान परशुराम के स्वरूप विराजमान होकर चल रहे थे। प्रारंभ में महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, बिष्णु बहुत गोलवलकर, मार्तण्ड स्वामी, आचार्य राजीव पाठक,सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती पूनम शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी, डा.दिलीप शर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, समाज सेविका अनुराधा शर्मा एवं समाज सेवी आशीष उपाध्याय, रामनरेश तिवारी, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास, अरविंद वशिष्ठ,राहुल रिछारिया, संजीव ऋंगीरिषि,व विधायक पुत्र परन शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायत्रा में डा.दिलीप शर्मा ,मैथली मुदगिल,कम्मू तिवारी , पियूष रावत ,गोकुल दुबे, आलोक शाडिल्य, पुरुषोत्तम स्वामी,दिलीप तिवारी ,रामनारायण शर्मा,गोकुल दुबे, चंद्रशेखर तिवारी,के के दुबे, लखन पुरोहित, पी एन गोस्वामी, रविकांत मिश्रा, आर एन उपाध्याय, बंटू मिश्रा, विनोद रिछारिया, राहुल मिश्रा,प्रवीण शर्मा,सुशील भार्गव, दिलीप पांडेय,आलोक दीक्षित ,पवन तिवारी ,शशिकांत द्विवेदी, बिरजू मिश्रा केशवपुर धाम ,अभिषेक भार्गव, अखिलेश सोनकिया, डा.प्रशांत रिछारिया, सतेंद्र पुरी, संजीव नायक, राजीव बबेले, गुड्डू शर्मा, मंजुल पुरोहित, प्रभात शर्मा, हर्षल गोलवलकर,पंकज शर्मा नौटा, पंकज शुक्ला, सियाशरण चतुर्वेदी, दिनेश भार्गव,अतुल मिश्रा, निशांत शुक्ला,धीरज मिश्रा,वीरेश्वर शुक्ला,अमर सिद्ध एड.नीरज दुबे, राम सेवक अडजरिया, मुकेश त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी,बुंदेलखण्ड प्रेसवैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी,अरुण पचौरी, रवींंद्र पचौरी, हरिकृष्ण चतुर्वेदी,सत्येंद्र शर्मा, एड.शिवकेश दुबे, डा.जितेंद्र कुमार तिवारी,रामानंद तिवारी,अखिलेश सोनकिया, डा.प्रशांत रिछारिया, सतेंद्र पुरी, संजीव नायक, राजीव बबेले, गुड्डू शर्मा, मंजुल पुरोहित, प्रभात शर्मा, हर्षल गोलवलकर,पंकज शर्मा नौटा, पंकज शुक्ला, सियाशरण चतुर्वेदी, दिनेश भार्गव मंजुल पुरोहित,राहुल मिश्रा,मनोज शर्मा,अरविन्द तिवारी,राजेंद्र शर्मा,आशीष शर्मा,सुनील पुरोहित,मनीष दुबे,आकाश मिश्रा,सत्येंद्र शर्मा,नितिन भार्गव,हिरदेश शर्मा,विवेक पांडे,ऋतूल त्रिपाठी,मनीष शर्मा ,नितिन तिवारी,अनूप दुबे,सौरभ व्यास,हर्षल गोलवकर,राहुल तिवारी,ऋषभ तिवारी,भवानी शंकर तिवारी,विवेक पांडे,रोहित पटसारिया,गौरव बसेंडिया ,आशीष चतुर्वेदी।देवेंद्र रावत सहित सैकडों विप्रजन मौजूद रहे।संचालन अलोक सैंडेलिय एवं आभार रविकांत मिश्रा व राजीव बबेले ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *