Headlines

सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारी को संरक्षा पुरस्कार प्रदान*

*सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारी को संरक्षा पुरस्कार प्रदान*

दिनांक 28.04.2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतर्कता पूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह संरक्षा पुरस्कार श्री नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेल संचालन में सुरक्षा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने रेल संचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर तत्परता से कार्रवाई कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में झांसी मंडल श्री शिवलाल यादव, गेटमैन (गेट नं. 145), वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), उरई/चिरगांव के अंतर्गत कार्यरत, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा प्रदर्शित सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

रेल प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारी इसी प्रकार सजगता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहेंगे, जिससे रेल संचालन और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *