*झांसी रेल मंडल द्वारा सिग्नल दृश्यता एवं OHE विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु व्यापक वृक्ष छंटाई कार्य संपन्न*
झांसी रेल मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अप्रैल 2026 माह के दौरान व्यापक स्तर पर वृक्षों की छंटाई का कार्य संपन्न किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 2020 पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की गई, जो सिग्नल की दृश्यता में बाधा उत्पन्न कर रही थीं।
इस कार्य के तहत विशेष रूप से ‘B’ श्रेणी के 702 पेड़ों तथा ‘C’ श्रेणी के 1022 पेड़ों की छंटाई की गई। इन पेड़ों की शाखाएं रेलवे ट्रैक के समीप बढ़कर न केवल सिग्नलों की स्पष्टता को प्रभावित कर रही थीं, बल्कि ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही थीं।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इस कदम से अब सिग्नल की दृश्यता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे लोको पायलटों को संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित होगा। साथ ही, OHE लाइनों के आसपास अवरोध कम होने से विद्युत आपूर्ति प्रणाली की स्थिरता एवं विश्वसनीयता भी सुदृढ़ हुई है।
