झांसी।चैंपियंस ट्रॉफी 2026 इंटर चर्च क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन कैथेड्रल कॉलेज ग्राउंड, झांसी में उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। फाइनल मुकाबला सेंट जूड हीरोज एवं सेंट एंथनीज़ इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें सेंट एंथनीज़ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
सेंट जूड हीरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196 रन बनाए। टीम की ओर से एम्ब्रोस पीटर ने शानदार 54 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट एंथनीज़ इलेवन की ओर से सैमसन रॉबिन्सन ने तूफानी 75 रन तथा रोहन डेविड ने 49 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
टूर्नामेंट में अर्श नाथ ने 439 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता, जबकि सिरिल पीटर ने 18 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। सैमसन रॉबिन्सन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका लुकस एवं मुईनुद्दीन ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेन्द्र यादव सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, झांसी, दीपक यादव स्टेट यूथ सेक्रेटरी, समाजवादी पार्टी, फा. रोनाल्ड टेलिस विकर जनरल, डायोसीस ऑफ झांसी एवं फा. ए. सूसायराथिनम प्रधानाचार्य, कैथेड्रल कॉलेज, झांसी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य ऐश्वर्य ,राहुल, लियो, प्रिंस, इवेन, ग्रेगरी जूड एवं जैकब का विशेष योगदान रहा।
