झांसी: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप पर मुकदमा, बोले -छवि धूमिल करने की साजिश

झांसी। समाजवादी पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि एक महिला ने उन पर कट्टा दिखाकर धमकाने का प्रार्थना पत्र सीपरी बाजार थाना में दिया है जोकि पूर्ण रूप से तथाकथित है उन्होंने वीडियो के माध्यम से बता कि जिस महिला ने उन पर आरोप लगाया है वो उन्हें नहीं जानते न हि पहचानते फिर भी उन्होंने किस कारण ये प्रार्थना पत्र दिया किसके कहने पर दिया जबकि वह महिला ने उन्हें कभी देखा ही नहीं। उन्होंने पुलिस अधिकारीयों से न्यायसंगत जांच की मांग की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश ने बताया कि देहली निवासी डा स्मिता पांडेय ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है उन्होंने कट्टा दिखाकर धमकाया जो कि निराधार है उन्होंने बताया कि वह श्रीमती डा स्मिता पांडेय को नहीं जानते और जहां तक की वो भी उन्हें नहीं जानती फिर भी उन्होंने किसके कहने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई ये जांच का विषय है उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपनी बात स्मिता पांडेय के पास पहुंचाने की कोशिश करते हुए कहा कि वह उनकी बड़ी बहन है उन्होंने उनसे निवेदन करते हुए कहा कि वह धर्म के प्रति आस्था रखते हैं और मंदिर चलकर कसम खाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके निवास पर आये थे तब भी उक्त महिला द्वारा उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अपर नगर मजिस्ट्रेट साहब और सीओ साहब ने जांच कर निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि कभी भी उक्त महिला से उनका कोई विवाद नहीं हुआ तो फिर इस तरह उनपर आरोप लगाकर उलझाने की न कि जाये उन्होंने पुलिस अधिकारीयों से निवेदन करते हुए न्यायसंगत जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *