पूर्व मुख्यमंत्री जरनल खंडूरी, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के सूत्रधार थे : डॉ अनिल कुमार दीक्षित

देहरादून।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जरनल भुवन चन्द्र खंडूरी का आज निधन हो गया l शोक की इस घडी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर,डॉ अनिल दीक्षित नें कहा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेना-नायक जॉबाज़ शख़्स आज हमेशा के लिये ख़ामोश ही गया , जिसने उम्र भर देश और उत्तराखंड की आवाज़ बनकर सेवा की,
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी चले गए, मगर उनकी ईमानदारी और कर्म हमेशा ज़िंदा रहेंगे। जरनल खंडूरी नें आज 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

जरनल खंडूरी, अटल बिहारी वाजपेई की भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और देश की ऐतिहासिक “स्वर्णिम चतुर्भुज योजना” के प्रमुख सूत्रधारों में शामिल थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की एक अलग पहचान बनाई।

देवभूमि उत्तराखंड और देश की राजनीति में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश के सभी सत्ता दल एवं विपक्ष के नेता , राजनितिक दलों के नेता, मुख्य मंत्री पुष्कर धामी, समाज सेवी आदि सभी नें स्वo जरनल रतूड़ी को श्रद्धांजलि दी
अंतिम संस्कार कल दोपहर देहरादून में किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *