आवास विकास-नन्दनपुरा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
झांसी। आवास विकास- नन्दनपुरा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू एवं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने की।
समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवगठित कार्यकारिणी में प्रवीण कुमार साहू को अध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को महामंत्री तथा मुकेश को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अनिल एवं धनीराम साहू ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल यादव रहे। इस अवसर पर प्रवेश यादव, अवनीश खरे, बी.पी. सिंह, अनिल मौर्य, लखन लाल, अनिरुद्ध शर्मा, बलराम दुबे ‘बल्लू महाराज’, विजय साहू, परमानंद साहू, कपिल भार्गव एवं बलराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में रेखा यादव को अध्यक्ष, ममता ठाकुर को महामंत्री, माधुरी राज को कोषाध्यक्ष तथा राधा चौबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान संरक्षक मंडल से प्रेमनारायण साहू, पवन अग्रवाल, डॉ. अनिल सोनी, दिनेश जोशी, राजकुमार यादव, बी.के. पाण्डेय (संरक्षक व्यापारी महासभा), विनोद अवस्थी (वंजसा दल), झांसी व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकाती, अविनाश माते, काके श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता एवं व्यापारी हितों की मजबूती पर जोर दिया।
