*काला धन वापस लाने एवं गऊहत्या अहम मुद्दों को आज़ाद भारत के प्रथम संसदीय सत्र में उठाने वाले पूर्व वित्त, राजस्व एवं रक्षामंत्री स्वर्गीय महावीर सिंह त्यागी जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।*
सांसद महावीर त्यागी ने वर्ष 1962 के युद्ध के बाद अक्साई चिन क्षेत्र चीन के कब्जे में चले जाने के मुद्दे पर संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी के सामने अपना तर्क बेबाकी से रखा।
*प्रधानमंत्री नेहरू जी ने कहा कि इस क्षेत्र में घास का एक तिनका नहीं उग सकता, सांसद महावीर त्यागी ने अपने केश विहीन सिर से टोपी उतार कर कहा कि यहां पर भी कुछ नहीं उगता क्या इसे काट देना चाहिए या किसी और को दे देना चाहिए।*
उन्होंने संसद में आजादी के बाद सेना में मुस्लिम युवकों के कम संख्या में भर्ती होने पर मुद्दा उठाया था।
महात्मा गांधी का सानिध्य प्राप्त करने वाले महावीर सिंह त्यागी सरदार पटेल, पंडित नेहरू, रफी अहमद किदवई और मदनमोहन मालवीय जी के भी बेहद करीबी रहे थे।
#MhaveerSinghTyagi
#AmitTyagiRk🙏🙏
