झांसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर एवं गंगा दशहरा के शुभ दिन पर ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास, झांसी के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के चित्र का भव्य अनावरण कार्यक्रम मंगलवार को श्री राम जानकी मंदिर, 129 वैधराज, बड़ा बाजार, झांसी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मे पं. अरविन्द वशिष्ठ ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र का अनावरण किया तथा अध्यक्षता पं. रविन्द त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम का संयोजन पं. संजय दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पं. अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान, तप और शौर्य के अद्भुत संगम हैं।
उन्होंने धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना की ।उनका आदर्श हमें साहस, संस्कार और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम संयोजक पं. संजय दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पं. अजय त्रिवेदी ( प्रधान पुजारी, महाकाली विद्यापीठ) पं. अवधेश मकड़ारिया, अभिषेक दीक्षित, पं. निखिल पाठक, पं. आदर्श दुवे ,पं. आशीष बाजपेयी, पं. महेश शर्मा , पं. पवन तिवारी, पं. राहुल मिश्रा, पं. देवेन्द्र त्रिवेदी, पं. सुधीर त्रिवेदी, पं. अतुल मकड़ारिया, पं. संजय मिश्रा, पं. विवेक गोस्वामी , पं. राजेंद्र मकड़ारिया, पं. सुरेंद्र त्रिवेदी एवं पं. गौरव त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पं. अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया।
