Headlines

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को सदैव याद रखें : पं. अरविन्द वशिष्ठ

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को सदैव याद रखें : पं. अरविन्द वशिष्ठ

झांसी, ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के तत्वावधान में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पं. अरविन्द वशिष्ठ एवं अध्यक्ष पं. संजय दुबे ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि पं. अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और आत्मबलिदान का प्रेरणास्रोत है। देश की स्वतंत्रता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष और त्याग आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को महारानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों एवं वीरता को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. संजय दुबे ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय नारी शक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम की प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे महारानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में योगदान दें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर पं. अवधेश मकड़ारिया, अभिषेक दीक्षित, पं. निखिल पाठक, पं. आशीष बाजपेयी, पं. पवन तिवारी, पं. कार्तिक पटेरिया, पं. सुधीर त्रिवेदी, पं. अतुल मकड़ारिया, पं. अशोक पाण्डेय, पं. संजय मिश्रा एवं पं. गौरव त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *