*कोंच(जालौन)*। कोल्ड ड्रिंक पीने वाले सावधान हो जावे क्यों कि अब नकली कोल्ड ड्रिंक बाजार में बिक रही है आज नगर के मोहल्ला जवाहर नगर कंजड़ बाबा तिराहा के पास अग्रवाल एजेंसी है जिस पर एक ट्रक यूपी 82 टी 5354 नम्बर है जिस पर नकली कोल्ड ड्रिंक की बोतले भरी हुई थी और यह माल अग्रवाल एजेंसी पर उतर रहा रहा और यह माल आधा उतर गया था किसी ने इस नकली कोल्ड ड्रिंक की शिकायत पेप्सी एजेंसी पर कर दी जिस पर पेप्सी के सेल्स मैनेजर ओर कंपनी से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुँच गया और उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना देदी मौके पर भारी पुलिस बल आ गया और ट्रक से उतर रहे माल को अंदर जाने से रोक दिया और नकली कोल्ड ड्रिंक मिले है और ट्रक को गल्ला मंडी की चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया है सूत्रों की माने तो यह नकली कोल्ड ड्रिंक का गोरखधंधा का काफी समय से चल रहा था अब अब अधिकारियों ने भी इस कोल्ड ड्रिंक की जांच करवाई तो यह नकली पाई गई सूत्रों ने बताया है यह एजेंसी पर इस तरह का कार्य काफी सालों से चल रहा है अब लोगों को क्या पता कि यह कोल्ड ड्रिंक असली या नकली लोग तो पी लेते है फिलहाल लोगो के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खेल क्यों खेला जा रहा है क्या स्थानीय अधिकारियों की नजर इस नकली कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले एजेंसी पर क्यों नहीं पड़ी फिलहाल स्थानीय पुलिस को इस मामले को लेकर कड़ी कार्यवाही करना होगा ।
कोंच: नकली कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पकड़ा गया
