कोंच: नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य अंधेरे में: गौरव जैन

*कोंच।* कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गौरव जैन ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, पहले परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं और यदि होती हैं तो पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिससे छात्रों में निराशा और असुरक्षा का माहौल है। परीक्षाओं के बाद सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और सीट मिलने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तीन करोड़ रोजगार देने के वादे हवा-हवाई निकले। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी देशभर में अभियान चला रहे हैं। हाल ही में कोटा में आयोजित रैली के बाद अब विभिन्न राज्यों में छात्रों से संवाद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और मेरठ में भी रैलियां आयोजित होंगी, जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में एक बड़ी रैली प्रस्तावित है, जिसमें छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *