उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट के नवाबगंज में महिला के गले से दिनदहाड़े चेन लूट, लहूलुहान

कौड़िहार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नो इंट्री प्वाइंट के पास दिन दहाड़े बाइक सवार महिला किरन गुप्ता निवासिनी बेरांवा थाना नवाबगंज के गले से सोने की चैन लूटने का दुस्साहस अपाची सवार बदमाशों ने किया।घटना गुरुवार करीब शाम चार बजे की है। पीड़िता अपने पुत्र विकास गुप्ता के साथ पैशन प्रो बाइक से अपने घर जा रही थी जैसे ही वह हाइवे से नो इंट्री प्वाइंट नवाबगंज थाने से महज पांच सौ मीटर दूरी पर पहुंची थी तभी अज्ञात अपाची बाइक सवार लुटेरों ने चलती गाड़ी पर महिला के गले से सोने की जंजीर खींचकर भागने का प्रयास किये।भुक्तभोगिनी महिला किरन गुप्ता के पुत्र विकास गुप्ता निवासी बेरांवा ने बताया कि मेरी मां के गले से जैसे ही चलती बाइक पर घटना हुई तो गले में चोट आई और आधी जंजीर मां के पास और आधी जंजीर अपाची बाइक सवार लुटेरों के हांथ वैसे ही मेरी मां के गले में चोट लगने के कारण बाइक से गिर पड़ी और लहूलुहान हो गयी। इतने में राहगीरों द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सीएचसी कौड़िहार ले जाया गया और हालत नाजुक होने पर प्रयागराज शहर हेतु रिफर किया गया है।सूचना पर नवाबगंज पुलिस सीएचसी कौड़िहार पहुंची और विकास गुप्ता निवासी बेरांवा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज से घटना के बाबत जानकारी हासिल किया। समाचार लिखे जाने तक प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज पंकज अवस्थी के सीयूजी पर फोन मिलाने पर फोन नहीं उठा ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *