जैन मिलन मुख्य शाखा ने किया प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पीछे सिविल लाइन स्थित चंदा प्रभु जिनालय में जैन मिलन मुख्य शाखा झांसी के तत्वावधान में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वनाधिकारी वीके जैन (आईएफएस,) ने की। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. निर्देश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में जैन समाज के 60 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जैन ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा। दी। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों के पीछे माता पिता, अभिभावकों एवं गुरुजनों का अथक परिश्रम एवं उनकी आगे बढ़ने की प्रेरणा है। विशिष्ट अतिथि डा.निर्देश जैन ने शुभाशीष देते हुए लगन से आगे पढ़ाई करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हम एकमात्र लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे तो विपरीत परिस्थितियों में भी हम विचलित नहीं होंगे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जैन मिलन मुख्य शाखा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी वीके जैन ने आशीष बचन देते हुए बच्चों को तरक्की के टिप्स दिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने की अपील की। समारोह में कक्षा एक से 12 तक के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक हासिल किये हैं, इसके अतिरिक्त जेईई,आईआईटी एवं सीए की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सम्मिलित रहे। कु.आरवी ने कक्षा पांच में चार विषयों में शत प्रतिशत अंकित हासिल किये, कु.दयाक्षी जैन ने हाईस्कूल में दो विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर 96% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। समारोह में हर्ष जैन सीए,अभिनव जैन, हर्षित जैन, सिद्धान्त जैन आईंआईटी, हेमांग, अनुष्का,पलक,पारुल सृष्टि,भव्यता,भव्यांक, काव्या, अर्हम,अम्बर सहित पांच दर्जन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जैन मिलन कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रेषित करते हुए सुभाष जैन सत्यराज ने मिलन की भावना से सभी को अवगत कराया। डा.विनय जैन एवं बृजेन्द्र जैन मोदी ने संचालन करते हुए बच्चों को प्रेरणादायक प्रसंग सुनाये। क्षेत्रीय मंत्री सुबोध जैन ने इस तरह के आयोजनों की जरूरत पर बल दिया।जैन मिलन शाखा के सचिव सीए दीपक जैन एवं डा.निलय जैन ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में नीलेश मोदी, इंजीनियर हुकुमचंद जैन,केसी जैन, प्रदीप जैन चैनू, सुधीर जैन, एड.शिरोमणि जैन, श्रीमती कमल वीकेजैन,नीतू मोदी, साधना, एकता, शोभना,ममता, मधु जैन, प्रमोद वैरायटी आदि ने समारोह की सफलता में सराहनीय योगदान किया।
जैन मिलन मुख्य शाखा ने किया प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान
