कांग्रेसियों ने दिया किसानों और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन
आज झांसी में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि आज जिस तरह से किसान खाद की समस्या से जूझ रहा है वह बहुत ही निंदनीय है कई कई घंटे लाइनों में लगने के बाद भी किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है साथ ही स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों से भी आम जनमानस को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू ने कहा कि आज हम लोगों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया को दिया है उक्त ज्ञापन में हम लोगों ने यह मांग की है कि सरकार किसानों को उचित खाद की व्यवस्था कराए और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों से राहत दिलाए और यदि हम लोगों की बात नहीं सुनी गई तो हम सभी कांग्रेसी मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू राजकुमार सेन अशोक कंसोरिया एडवोकेट रामकिशुन कुशवाहा देवी सिंह कुशवाहा हरिओम श्रीवास डॉ काशीराम भिटौरिया डॉ पप्पू राम सहाय शाहनवाज खान हरिओम बृजवासी एम सी वर्मा उमा पाठक बृजमोहन बृजवासी इमरान खान काशीराम सेन अफजल सिद्दीकी अनस खान रामकुमार केवट प्रभुदयाल साहू नीरज सेन ओमकार रिछारिया शैलेश चतुर्वेदी अमित करोसिया धीरज समाधिया राजेश रानी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
भवदीय
मनोज गुप्ता
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी झांसी।
कांग्रेसियों ने दिया किसानों और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिलों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन
