लायंस क्लब झांसी उड़ान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

लायंस क्लब झांसी उड़ान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

आज श्रीनाथ होटल, झांसी में लायंस क्लब झांसी उड़ान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के नवगठित नेतृत्व का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

सम्मानित पदाधिकारियों में चार्टर प्रेसिडेंट लायन नीतू साहू, सेक्रेटरी लायन राकेश साहू एवं ट्रेज़रर लायन संध्या साहू का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वर्ष 2026-27 में आयोजित किए जाने वाले सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वृक्षारोपण, बालिका शिक्षा, निःशुल्क नेत्र शिविर तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि नवंबर माह में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशाल सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा सफल प्रतिभागियों को भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर लायन सीमा साहू, लायन अभिलाषा सुमन, लायन मनोज पाल, लायन श्रद्धा साहू, लायन विशाल साहू, लायन जितेंद्र साहू, लायन अनीता साहू, लायन नेहा शर्मा, लायन माधुरी, लायन रेनू साहू, लायन भारती, लायन ईशान तथा लायन तेज प्रताप उपस्थित रहे।

अंत में लायन डॉ. आदित्य साहू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *