*”गुरु की महिमा जीवन को संवारने और भगवान से जोड़ने का एकमात्र माध्यम है” – आचार्य रामेश्वर दास शास्त्री*
*झाँसी:* राजगढ़ बल्लमपुर रोड स्थित *श्री राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर आश्रम* पर गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *परम पूज्य गुरुदेव वेदज्ञ आचार्य पं. रामेश्वर दास शास्त्री गुरुजी* का हजारों भक्तों ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम सद्गुरुदेव भगवान का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात गुरुदेव की पादुका पूजन एवं आरती कर सभी ने जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गुरु पूजन के लिए झाँसी, मथुरा, आगरा, प्रयागराज, बाँदा, बलिया, अकबरपुर, भोपाल, ग्वालियर, पिछोर, शिवपुरी, करैरा, मऊरानीपुर, जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, इंदौर, बुंदेलखंड सहित विभिन्न स्थानों से हजारों भक्तों का जनसैलाब आश्रम में उमड़ा।
इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए *पूज्य गुरुदेव आचार्य पं. रामेश्वर दास शास्त्री* ने कहा कि _“गुरु ही ज्ञान के प्रदाता हैं। गुरु कृपा से ही मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है। गुरु की महिमा जीवन को संवारने और भगवान से जोड़ने का एकमात्र माध्यम है।”_ उन्होंने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया।
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
इंजी. रविकान्त दुबे, उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री संजय पटवारी, उद्योगपति लखन लाल गुप्ता, राजेन्द्र पटवारी, रामगोपाल निरंजन, ओमप्रकाश गुप्ता, सुभाष खुर्द, जे.पी. गुप्ता, अजीत विस्वारी, सचिन गुप्ता, रवीश त्रिपाठी, कुलदीप सिंह दांगी, राजकुमार डेंगरे, रामकेवल यादव, उत्तम यादव, पं. रामस्वरूप पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, सतानंद पांडेय, वरुण, अरुण, देवांशु पांडेय, संजीव तिवारी, अनिल मिश्रा, अशोक गौतम, सतीश पांडेय, आदर्श तिवारी, आनंद पांडेय, लक्ष्मी नारायण, रणवीर रावत, जितेंद्र शर्मा, राकेश भदौरिया सहित हजारों भक्तगण।
कार्यक्रम का *संचालन* प्रधानाचार्य पं. सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया। अंत में *आभार ज्ञापन* संदीप साहू, नगरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय नारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमान रहा।
—
