Headlines

आज झांसी कल्चरल सोसायटी के संरक्षक एवं मार्गदर्शक, बड़े भाई आदरणीय श्री रविकांत दुबे जी का संस्था एवं संगीत के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, निस्वार्थ सेवा तथा सदैव प्रेरणादायी एवं अग्रणी भूमिका के लिए गुरु एवं मार्गदर्शक के रूप में सम्मान किया गया।

झांसी कल्चरल सोसायटी परिवार को पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आपका अमूल्य मार्गदर्शन, स्नेह एवं आशीर्वाद संस्था को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। आपकी प्रेरणा एवं अनुभव के मार्गदर्शन में संस्था संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहेगी।

इस अवसर पर झांसी कल्चरल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्री अजय सिसोदिया,मासिक कार्यक्रम संयोजक श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य श्री सुनील,सह संयोजक श्री प्रभात सविता, मीडिया प्रभारी श्री अनिल मौर्य,सदस्य श्री अंकुर अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

झांसी कल्चरल सोसायटी परिवार की ओर से आदरणीय श्री रविकांत दुबे जी को हार्दिक शुभकामनाएँ, सादर अभिनंदन एवं साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *