*जनेश्वर जी वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के प्रेरणा स्रोत :अरविंद वशिष्ठ*
*झाँसी* : आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता छोटे लोहिया माननीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के कार्यक्रम में सहभागिता हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुए। जिसमें प्रमुख रूप से सतेन्द्रपुरी गोस्वामी,अभिषेक दीक्षित,शिवम नायक, आशीष वाजपेयी संजय चतुर्वेदी,मनोज दुबे, पं॰ मुकेश ज्योतिषाचार्य, दिनेश तिवारी विकास मिश्रा, जितेन्द्र, दिलीप बुधौलिया, कलश मिश्रा देवेन्द्र तिवारी,मनीष पुजारीआदि ने प्रमुख रूप सह नेतृत्व किया।
उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुएअरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि लोकबंधु जनेश्वर मिश्र जी नेअपना संपूर्ण जीवन समाजवाद,सादगीऔर जनसेवा के आदर्शों को समर्पित किया। उनका संघर्ष गरीब,किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर हम उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। छोटे लोहिया जी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
जनेश्वर जी वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के प्रेरणा स्रोत :अरविंद वशिष्ठ*
