राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन – डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न.
गहोई कुलभूषण राष्ट्रकवि डॉ. मैथिली शरण गुप्त जी की 140 वी पावन जयंती पर निवाड़ी गहोई वैश्य समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी से पधारे डॉ संदीप सरावगी अध्यक्ष (संघर्ष सेवा समिति) रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में गहोई वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल (बामौर) ने पधारकर महासभा का प्रतिनिधित्व किया कार्यक्रम के अध्यक्षता स्थानीय गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया जी ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत निवाड़ी तिगैला से गहोई बंधुओ ने सैकड़ो लोगों के साथ बाइक रैली निकाली पुनः सभी लोग गहोई धर्मशाला से डीजे, बग्गी, घोड़े के साथ विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा खंदिया वाले श्री हनुमान जी मंदिर तक जाकर बाजार से होती हुई गुप्त जी का जय गान करती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाहर से पधारे हुए अतिथियों द्वारा राष्ट्रकवि भगवान लखन लाल जी एवं मां सरस्वती के चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
स्थानीय समिति द्वारा पधारे हुए अतिथियों के स्वागत के बाद निवाड़ी के 75 आयु के 34 बायो वृद्ध महानुभावों को शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री लखनलाल के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
महासभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बड़कुल ने राष्ट्रकवि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य आसंदी से बोलते हुए डॉ संदीप सरावगी ने अपने गरिमामय उद्धवोदन में राष्ट्रकवि को महान क्रांतिकारी श्रेष्ठ विचारक और उत्कृष्ट भाषा विद निरूपित किया अपनी ओजस्वी शैली में उन्होंने समाज को संगठित रहने हेतु प्रेरित किया संगठन में शक्ति निहित है यदि आप संगठित रहे तो कोई आपको झुका नहीं सकता उल्टे नेता आपके दरवाजे पर चक्कर लगाने को विवश होंगे।
निवाड़ी गहोई समाज के अध्यक्ष श्री शंकर लाल बडोनिया ने सफल आयोजन के लिए समाज का आभार व्यक्त किया और सभी सहयोगियों की मुख्य से प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संतोष धूसर, श्री राजेंद्र खरया ,श्री दीपू नगरिया ,श्री सुधीर धूसर, श्री सौरभ इटौंदिया ,श्री पुरुषोत्तम धूसर, श्री पुष्कर एवं समिति के अन्य सदस्य महानुभावों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन- वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री शिव कुमार गुप्त मामा जी ने किया।
उनकी कविता एवं संचालन की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
अन्य वक्ता महानुभावों में श्रीमती निरंजन जैन अध्यक्ष जनपद पंचायत,श्रीमती आकांक्षा गुप्ता (जिला शिक्षा अधिकारी)पन्ना, श्री अरविंद रेजा ,श्री सुरेश कठिल,श्री जयप्रकाश नौगरैया,श्री रजुल शेखर ने गुप्त जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में गहोई वैश्य समाज निवाड़ी के समस्त महानुभाव सामूहिक भोज में सह परिवार आमंत्रित थे।
राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती का भव्य आयोजन – डॉ. संदीप सरावगी के मुख्य अतिथि में संपन्न.
