केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का शुभारंभ

*विशिष्ट अतिथि होंगे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी*
*देश में व्यापार को बढ़ावा देने की ऐतिहासिक पहल*

*नई दिल्ली*
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन _कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)_ के तत्वावधान में _उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल_ के सहयोग से *”भारतीय व्यापार महोत्सव 2026″* का भव्य आयोजन *12 से 15 अगस्त 2026* तक *प्रगति मैदान, भारत मंडपम, नई दिल्ली* में किया जा रहा है।

इस महोत्सव का उद्देश्य _प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी_ के *”आत्मनिर्भर भारत”* और *”वोकल फॉर लोकल”* के संकल्प को गति देना तथा देश में व्यापार एवं उद्योग को नई ऊंचाइयां प्रदान करना है।

*उद्घाटन सत्र*
महोत्सव का उद्घाटन *देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह* करेंगे।
इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि* के रूप में उपस्थित रहेंगे:
– *श्री पीयूष गोयल*, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
– *श्रीमती रेखा गुप्ता*, मुख्यमंत्री, दिल्ली
– *श्रीमती स्मृति ईरानी*, पूर्व केंद्रीय मंत्री

कार्यक्रम की *अध्यक्षता* _कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नई दिल्ली से सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल_ करेंगे।

*महोत्सव की मुख्य विशेषताएं*
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष *श्री संजय पटवारी* और कैट के प्रदेश महामंत्री *श्री कुलदीप सिंह दांगी* ने बताया कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा _स्वदेशी मेला_ है।

1. *10,000 से अधिक स्टॉल*: स्वदेशी उत्पादों, औद्योगिक वस्तुओं एवं स्टार्टअप का प्रदर्शन
2. *राज्यों की झलक*: विभिन्न राज्यों की संस्कृति, हस्तशिल्प एवं क्षेत्रीय व्यंजनों के विशेष स्टॉल
3. *सेमिनार एवं कार्यशालाएं*: प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों तक भारतीय उत्पाद पहुंचाने, गांव-शहर कनेक्टिविटी और निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र
4. *सरकारी भागीदारी*: विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों एवं सरकारी विभागों के स्टॉल। व्यापारी बंधुओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा

*झांसी-बुंदेलखंड की सहभागिता*
श्री पटवारी ने बताया कि इस महोत्सव में *झांसी और बुंदेलखंड* से सैकड़ों व्यापारी भाग लेने के लिए आज रात्रि दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, कैट एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी इस चार दिवसीय महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *