संसद में प्रदर्शन करते हुए आमने-सामने आए NDA और कांग्रेस के सांसद, जमकर हुई नारेबाजी

*1* पीएम मोदी की इंस्टाग्राम वीडियो में देशवासियों से अपील, हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों

*2* संसद में प्रदर्शन करते हुए आमने-सामने आए NDA और कांग्रेस के सांसद, जमकर हुई नारेबाजी

*3* भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- डरें नहीं, संसद में गृह मंत्री का भाषण सुनें

*4* संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। विपक्ष दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब और राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, राज्यसभा में चर्चा जारी है

*5* अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

*6* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। अब ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर बाधा डालना अपराध होगा। दोषी कोजेल, जुर्माना या दोनों की सजा मिल सकती है। कानून ने इसे ‘जन गण मन’ जैसा संरक्षण दिया है।

*7* सोनिया बोलीं- मनमोहन सिंह सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में एक थे, उनकी ईमानदारी का रिकॉर्ड BJP सरकार से अलग, इतिहास उन्हें सम्मान से याद करेगा
*8* भाजपा के झारखंड बंद का मिलाजुला असर, स्कूल–दफ्तर खुले, कई जगह बाजार बंद; विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प हुई थी

*9* छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर आज झारखंड बंद है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची में संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

*10* भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा,’झारखंड के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया और ज्यादतियां हुईं, उससे राहुल गांधी की सोच का पता चलता है। इससे साफ होता है कि उनके समर्थकों की सरकार वाले राज्य में युवाओं के साथ कैसा बुरा बर्ताव हो रहा है।’

*11* सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण कोलाघाट में उतारा गया विमान
*12* छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं भर सका। घटना के समय दोनों नेता विमान में सवार थे।

*13* बंगाल SIR- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जानकारी मांगी, ट्रिब्यूनल के फैसलों में देरी पर कहा- इस रफ्तार से तो अगले इलेक्शन आ जाएंगे

*14* सायबर ठगी गिरोह के 9 आरोपी पकड़े, देशभर में नेटवर्क, कतर-दुबई के अपराधियों से संबंध, 15.71 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई

*15* पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, 7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया
*16* 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों को मंजूरी, वित्त मंत्री बोलीं- ट्रायल में दोनों के 100-100 करोड़ नोट छपेंगे, ये 30 साल तक चलेंगे

*17* सेंसेक्स 388 अंक गिरकर 78,154 पर बंद, निफ्टी भी 112 अंक टूटा, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

*18* सोना ₹1,849 बढ़कर ₹1.52 लाख पर पहुंचा, अगस्त में ₹9,630 महंगा हो चुका; चांदी ₹15,985 चढ़कर ₹2.34 लाख किलो हुई

*19* देश के कई राज्य इन दिनों मानसून का कहर झेल रहे हैं। इनमें पहाड़ी और मैदानी दोनों राज्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के हालात पैदा हो गए हैं।

*=============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *