वैक्सीन लगवा कर अपनी लाडली बेटी को दें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का कवच – डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान से संबंधित जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

*14029 बेटियों ने अपनाई एचपीवी टीके की सुरक्षा*

*एचपीवी टीकाकरण में 58% उपलब्धि पाकर झांसी ने हासिल किया नया पड़ाव*

*वैक्सीन लगवा कर अपनी लाडली बेटी को दें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का कवच – डॉ शिशिर पुरी*

*11 लाख से अधिक किशोरियों का प्रदेश में हो चुका है एचपीवी टीकाकरण*

झांसी दिनांक 12 अगस्त 2026

जनपद में 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान में 1 दिन में 1600 से अधिक बालिकाओं को टीका लगाकर झांसी ने नया पड़ाव हासिल किया है, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि जनपद में 14029 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जो कि लक्ष्य 24379 के सापेक्ष 58% उपलब्धि है। बेटियों के स्वस्थ भविष्य के संकल्प को सरकार करने की मंशा से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा माता-पिता का अभिभावकों से अपील की गई है कि अपनी 14 वर्ष की लाड़ली बेटी को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच के रूप में उपलब्ध एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला महिला चिकित्सालय सहित वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्रों पर यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है।
जनपद में सायं 4:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार विकासखंड बड़ागांव द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक 2204 (91%), चिरगांव में 1541 (79%), बबीना में 1902 और बंगरा में 1696 (75%), मोंठ में 1403 (59%), मऊरानीपुर में 1246 और बामौर में 867 (45%) और गुरसराय में 725 (33%) बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है। इसी प्रकार नगर क्षेत्र में 2445 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। नगर क्षेत्र में सर्वाधिक उपलब्धि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील में 67% और पुलिया नंबर 9 में 66% प्राप्त की जा चुकी है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि बालिकाओं के माता-पिता एवं अभिभावकों में व्यापक जागरूकता उत्पन्न हुई है एवं वैक्सीन के प्रति उनका सकारात्मक व्यवहार दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 58% से अधिक किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *