कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा चिकित्सालय के पंजीकरण के संबंध में जारी की गई
*निजी चिकित्सालय का पंजीकरण किया गया निरस्त*
*झांसी दिनांक 20 अगस्त 2026*
मा० जिलाधिकारी महोदय झांसी के आदेशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी के निर्देशन में डॉ आशीष अग्निहोत्री उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित न्यू टाटा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान प्रपत्रों की जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त अस्पताल का रजिस्ट्रेशन जिस पते पर था, उस स्थल से हॉस्पिटल का स्थानांतरण कर अन्यत्र स्थान पर हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। उक्त अस्पताल भवन में बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है।
अतः न्यू टाटा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण निरस्त किया गया है।
