Headlines

देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में आज , “लीगल डाटाबेस मनुपात्रा” पर सेमिनार का आयोजन हुआ

देहरादून! देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में आज , “लीगल डाटाबेस मनुपात्रा” पर सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमे विधि के छात्र छात्राओ ने राष्ट्रीय अदालत एवं अंतराष्ट्रीय अदालत के निर्णयों का त्वरित संपादकीय सारांश प्राप्त करना औऱ इसी के साथ साथ अदालतो द्वारा दिये गये लंबे फैसलों का मुख्य सार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश तकनीकी के प्रयोग से तैयार डाटा बेस के ज़रिये प्राप्त करने की मनुपात्रा में प्रक्रिया से विधि छात्र अवगत हुए

देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि आज के तकनिक समावेशी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग तकनीक के उपयोग के ज़रिये लीगल डाटाबेस में अदालत के कानूनी निर्णयो के संदर्भ खोज सकते हैं। प्रोफेसर अनिल दीक्षित ने बताया कि, उन्नत सर्च इंटरफेस की मदद से किसी मामले को केस नंबर, न्यायाधीश के नाम, याचिकाकर्ता या प्रतिवादी के नाम अथवा विशिष्ट अधिनियम या धारा के आधार पर कुछ ही सेकंड में ढूँढा जा सकता है

सेमिनार में मनुपात्रा डाटाबेस के एरिया हेड श्री अमरेंद्र नाथ ने बताया कि यह डाटाबेस अदालती निर्णयों का विशाल संग्रह है, मनुपात्रा के पास भारत के सर्वोच्च न्यायालय , देश के सभी उच्च न्यायालयों , विभिन्न न्यायाधिकरणों के साथ-साथ 14 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालयों के निर्णयों का विशाल डिजिटल संग्रह है।

सेमिनार का शुभारम्भ गणेश वंदना एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया, विधि विभागअध्यक्ष डॉ. गौरव त्यागी ने सेमिनार क़ी उपयोगिता पर प्रकाश डाला वही पुस्तकालय-अध्यक्षा रेखा ठाकुर ने स्पीकर अमरेंद्रनाथ का स्वागत स्वागत किया सेमिनार में डॉ. विनोद जोशी, आकांशा भट्ट, हिमांशु जखमोला, डॉ. राजन हांडा, इशिका शर्मा, शिवांगी पाठक, स्माइल गोयल सहित लॉ स्कूल के छात्र छात्राये मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *