देहरादून ! युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से देहरादून में रितु गुज़राल फाउंडेशन द्वारा आयोजित “युवा विधि सम्मलेन” के मुख्यअथिति पूर्व हाईकोर्ट जज जस्टिस राजेश टंडन एवं उत्तराखंड बार कॉन्सिल पदाधिकारी एडवोकेट राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विधि सम्मलेन में विभिन्न विश्वविद्यालय शामिल हुए जिसमे देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ़ लॉ, जागरण स्कूल ऑफ़ लॉ, उत्तराँचल यूनिवर्सिटी का लॉ कॉलेज देहरादून, डीबीएस ग्लोबल, ग्रेफिक-एरा यूनिवर्सिटी , आईएमएस यूनिसन के विधि के छात्र-छात्राओ से अपने विधिक ज्ञान वर्धक विचारों का आदान प्रदान किया, जिसमे साइबर लॉ , आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, डिजिटल एविडेंस, ह्युमन राइट्स एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे विधि विषय शामिल थे जो आज न्यायपालिका के कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है
इस सम्मलेन में छात्रों को ट्रायल एडवोकेसी के गुण भी शिखाये गये जिसमे एक लीगल प्रॉब्लम दे कर उसमे ईसूज बनाने एवं डिजिटल तथा एआई के ज़रिये सभी बिन्दुओ को कानूनी बारिकियों के परिपेक्ष में गहन अध्ययन भी शामिल था
डीबीयूयू, स्कूल ऑफ लॉ के छात्र-छात्राये जिसमे गौरव वर्मा , गौतम चंदवाल , जिंदगी, फौज़ीया, सुधांशु कुमार एवं अस्मिता इस सम्मलेन में शानदार लीगल टीम बन कर उभरी जिसका नेतृत्व असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ, सुश्री आकांशा भट्ट ने किया एवं इस टीम का गठन विधि संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने किया, छात्रों को गुजरल फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु गुजराल एवं उत्तराखंड बार कॉन्सिल के पदाधिकारी एडवोकेट राकेश गुप्ता ने इन सभी छात्र-छात्राओ को मोमेंटो एवं प्रशस्ती-पत्र देकर प्रोत्साहित किया , निर्णायक मंडल में सीनियर एडवोकेट विवेक शर्मा , एडवोकेट आर.एस.राघव , समाजसेवी नेहा जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
