*राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*
झांसी। आज दिनांक: 24 सितंबर 2026 को “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, झांसी में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों में अभिव्यक्त किया।प्रतियोगिता में स्मृति द्विवेदी ने प्रथम, कशिश राय ने द्वितीय तथा सविस्ता खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने चित्रों के माध्यम से भारत के विकास, आत्मनिर्भरता, आधुनिकता, पर्यावरण संरक्षण एवं समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रेनू सिंह एवं डॉ. ज्योति सिंह गौतम रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, राष्ट्रबोध और विकसित भारत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. अजयशंकर यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
