बुंदेलखंड के राजा बड़े बाजार गणपति दरबार में कन्याओं का सम्मान

बुंदेलखंड के राजा बड़े बाजार गणपति दरबार में कन्याओं का सम्मान
झाँसी। बुंदेलखंड के राजा कहे जाने वाले बड़े बाजार के गणपति दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। गणपति जी की आरती में कन्याओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती उतारी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ एवं मुरली मनोहर मंदिर के आचार्य बसंत गोलवरकर , भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरसिद्ध विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आरती करने वाली कन्याओं का सम्मान किया। साथ ही गणपति जी की समिति के सभी सदस्यों को भी सम्मानित कर उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की।
अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना हमें श्रद्धा, संस्कार और सेवा का संदेश देती है। धार्मिक आयोजनों में कन्याओं की सहभागिता हमारी संस्कृति और संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में गणपति समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। उक्त अवसर पर सर्वश्री राधे राय अनुज द्विवेदी गम साहू,अभिषेक दीक्षित,मनोज यादव, मनीष कश्यप,अमित चक्रवर्ती, आशीष बाजपेयी आदि उपस्थित रहे। अंत में समिति के अध्यक्ष चेतन नायक जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *