झाँसी में “अनजाने रिश्ते” लघु फ़िल्म की शूटिंग संपन्न*

*झाँसी में “अनजाने रिश्ते” लघु फ़िल्म की शूटिंग संपन्न*

झाँसी। यहाँ “हम सब साथ साथ” प्रोडक्शन, दिल्ली की 31वीं लघु फ़िल्म “अनजाने रिश्ते” की तीन दिवसीय शूटिंग खाती बाबा स्थित कमलेश सदन में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रोडक्शन की ओर से कलाकारों का उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मान भी किया गया।

इसकी कहानी एक सह किरायेदार युवती को लेकर उसी कोठी में रहने वाले दो बुजुर्ग किरायेदारों की गलतफहमी और पिता-पुत्री के प्रेम पर आधारित है.

इस फ़िल्म में कहानीकार और निर्देशक दिल्ली से पधारे भारत सरकार के पूर्व अधिकारी श्री किशोर श्रीवास्तव के साथ ही झाँसी निवासी समाजसेवी और वरिष्ठ कलाकार इंजि. नवीन चंद्र शुक्ला, रेलवे में कार्यरत सुश्री प्रियंका सिंह, उप्र सरकार में कार्यरत रहे श्री महेंद्र श्रीवास्तव और डॉक्टर दीपक सिंह ने अभिनय किया।

शूटिंग श्रीमती रेनू शुक्ला और चेतन शुक्ला के सहयोग से नियत समय पर पूरी हुई।

इस फ़िल्म में शामिल पुराने कलाकारों के साथ ही पहली बार अभिनय के क्षेत्र में उतरे कलाकारों का अभिनय भी बेहद सराहनीय रहा।

ज्ञात रहे, “हम सब साथ साथ” प्रोडक्शन की अनेक फ़िल्में पूर्व में खजुराहो, झाँसी, मैनपुरी आदि फिल्म महोत्सवों में सम्मानित भी हो चुकी हैं। और दिल्ली में इस प्रोडक्शन की फिल्मों का रजत जयंती फ़िल्म समारोह भी गत वर्ष आयोजित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *