मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (MGI) के प्रांगण में वार्षिक ‘MGI फेस्ट 2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न

मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (MGI) के प्रांगण में वार्षिक ‘MGI फेस्ट 2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न
मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (MGI) के प्रांगण में वार्षिक ‘MGI फेस्ट 2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन अत्यंत धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के शीर्ष प्रबंधन एवं अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पूरे परिसर में खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों की ऐसी धूम रही कि पूरा वातावरण उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान MGI के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही। फेस्ट को सफल बनाने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने में संस्थान के संस्थापक चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, संस्थापिका चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला तथा ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती रत्ना विश्वनाथन संस्थापक चेयरमैन कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट डॉ. विनोद मिसुरिया, चेयरमैन कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट डॉ. रजत मिसुरिया, चेयरपर्सन कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट श्रीमती डॉ. अर्चना मिसुरिया की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर समूह के विभिन्न कॉलेजों के निर्देशकों, प्राचार्यों, प्रबंधकों और विभागाध्यक्षों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें डॉ. प्रवीन गुप्ता (डायरेक्टर, मॉडर्न कॉलेज झांसी), डॉ. रॉबिन जोसेफ (प्रिंसिपल, कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट), डॉ. असद अहमद (प्रिंसिपल, मॉडर्न कॉलेज), श्री नरेंद्र त्रिपाठी (प्रिंसिपल, मॉडर्न महाविद्यालय), ई. इमरान खान (प्रिंसिपल, मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग), श्री वसीम अहमद खान (विभागाध्यक्ष, फार्मेसी) तथा श्री अनिल पांडेय (मैनेजर, मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन को बेहद ही कुशल और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने का श्रेय इवेंट ऑर्गेनाइजर एवं फेस्ट डायरेक्टर श्रीमती निकिता दास तथा उनकी पूरी टीम को जाता है।
फेस्ट के दौरान आयोजित सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सांस्कृतिक मंच पर कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट विभाग के छात्रों का जलवा रहा, जहाँ ओपन माइक प्रतियोगिता में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की अमृता राठौर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सोलो सॉन्ग (एकल गायन) में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट के ही शिवम प्रजापति विजेता बने। ग्रुप डांस (समूह नृत्य) प्रतियोगिता में भी कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट विभाग की टीम ने बाजी मारी। इसके अलावा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में मॉडर्न कॉलेज झाँसी के रोहन वर्मा ने रील्स निर्माण प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट के हनीफ खान और मेहंदी प्रतियोगिता में इसी संस्थान की नूपुर विजेता घोषित की गईं। मोहन लाल वर्मा कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी ने आर्ट एरीना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी संस्थान की खुशी ने ‘वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। फैशन शो प्रतियोगिता में मॉडर्न कॉलेज की रागिनी तथा कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यू के गेब्रियल लाल ने विजेता का स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों और कॉलेजों की टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी मॉडर्न कॉलेज की टीम ने अपने नाम की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के छात्र, वर्ग में मॉडर्न कॉलेज की ‘वॉली विक्टर्स’ टीम विजेता बनी, जबकि छात्राओं में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ‘पावर स्मैशर्स’ टीम ने बाजी मारी। Indoor गेम्स में मॉडर्न कॉलेज झाँसी के सानिल यादव ने कैरम प्रतियोगिता जीती, जबकि मॉडर्न कॉलेज के विकास शतरंज प्रतियोगिता के विजेता रहे।
मैदानी खेलों की बात करें तो खो-खो (छात्राओं) में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ‘द स्पीड सिस्टर्स’ टीम ने शानदार जीत दर्ज की। ताकत और रणनीति के खेल रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) के छात्र वर्ग में मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ‘फार्मा ग्लैडिएटर्स’ टीम विजयी रही, वहीं छात्राओं में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ‘केएमएनआई पावर हाउस’ टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार का परिचय दिया। 100 मीटर दौड़ (छात्राओं) में मॉडर्न कॉलेज की अनुष्का यादव तथा 200 मीटर दौड़ (छात्राओं) में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट की रिया पटेल विजेता बनीं। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अर्श नाथ ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में मॉडर्न कॉलेज के अंकित यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कॉलेज फेस्ट के अंतिम दिवस पर आयोजित समापन समारोह में संस्थान के समस्त प्रबंधन के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के शीर्ष प्रबंधन तथा प्राचार्यगण द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तथा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ फेस्ट का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *