:-पटेल पुस्तकालय पर ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता संपन्न-:
पटेल सेवा संस्थान ने 25 अक्टूबर 26 को अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर पटेल सप्ताह के रूप में मनाते हुए सरदार पटेल पुस्तकालय भेल आवास पुरी में बच्चों की ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नीलेश पटेल जी (महाप्रबंधक भेल) रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष माननीय पटेल अवधेश निरंजन जी ने की एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मा. डॉ बीके निरंजन (प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन उ.प्र.) माननीय राम किशुन निरंजन जी (संस्थापक विवेक निरंजन फाउंडेशन झांसी)व पटेल विनोद निरंजन जी (बुंदेलखंड महामंत्री पटेल समाज) रहे।
अतिथियों का स्वागत संस्थान के पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय एवं अध्यक्ष महोदय व विशिष्ट अतिथियां ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने छोटे-छोटे बच्चों को ड्राइंग शीट वितरित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
संस्थान के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि को का माल्यार्पण कर उनको शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए सरदार पटेल जी का चित्र भेंट किया।
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं यह सिर्फ और सिर्फ सरदार पटेल की देन है स्वतंत्रता के बाद यह देश छोटी-छोटी रियासतों में बटा हुआ था और उनको इकट्ठा करना एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी स्वतंत्रता के बाद यह जिम्मेदारी सरदार पटेल को सौंपी गई जिसे बखूबी निभाते हुए उन्होंने सभी रियासतों को खत्म कर अखंड भारत का निर्माण किया पटेल सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यों की जो मुझे जानकारी हुई है निश्चित रूप से निरंतर इतने वर्षों से यह जो सामाजिक कार्यों को कर रहे हैं विशेष तौर पर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उनके कार्यक्रमों का जो आयोजन करते हैं संस्थान के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं और मैं उनको धन्यवाद देता हूं मुझे विश्वास है कि संस्थान निरंतर ऐसे ही सेवा के कार्यों को करतेरहेंगे ।
अध्यक्ष महोदय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पटेल सेवा संस्थान लगभग 30 वर्षों से समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यो को कर रहा है विशेष तौर पर किसी भी राष्ट्र के निर्माण उन्नति में उसके बच्चों की भागीदारी प्रमुख होती है उस क्षेत्र में पटेल सेवा संस्थान हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्यरत है बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से निबंध,ड्राइंग,दौड़ प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नृत्य कला के द्वारा उनका मार्ग प्रशस्त करता है एवं शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरदार पटेल पुस्तकालय का निशुल्क संचालन संस्थान कर रहा है जो निश्चित रूप से एक अति सराहनीय कार्य है मैं पटेल सेवा संस्थान के कार्यों से सीख लेकर समाज सेवा के कार्यों को करता हूं।
कार्यक्रम में संस्थान के
संस्थापक सदस्य डॉ के एन सचान जी,पू.अध्यक्ष गुलजारी लाल निरंजन, अनिलेश सचान जी वीरेंद्र कुमार जी श्री राम सिंह जी राज किशोर कटियार जी,ओ पी निरंजन जी लाल साहब पटेल जी मार्गदर्शक सदस्य श्री प्रभात कटियार जी संतन शरण जी विपिन पटेल जी व श्री अवध बिहारी सिंह गिरिजा प्रसाद कमलेश निरंजन सुधांशु मोहन निरंजन महेंद्र सिंह निरंजन रोहित पटेल संतोष निरंजन कमलजीत सचान देवेंद्र निरंजन वंशराज पटेल शिवकुमार पटेल संतोष पटेल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 350 छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुं. वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं समस्त अतिथियों एवं सदस्यों का आभार संस्थान के महामंत्री पटेल राजेश सचान ने व्यक्त किया।
