निकाह के कार्ड पर हिंदू नामों को लेकर विवाद, दो बहनों को मिली धमकी.

🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग….

*निकाह के कार्ड पर हिंदू नामों को लेकर विवाद, दो बहनों को मिली धमकी…*

*12 नवंबर को होना है निकाह, गार्डन मालिक को फोन कर शादी रुकवाने की धमकी देने का आरोप; दोनों बहनों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा….*

सहारनपुर के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के निकाह का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम लिखे होने को लेकर कुछ लोगों की आपत्ति के बाद परिवार को धमकियां मिलने का आरोप लगा है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शादी समारोह के लिए बुक किए गए गार्डन के मालिक को फोन कर निकाह नहीं कराने की धमकी दी। दोनों बहनों का निकाह 12 नवंबर को होना निर्धारित है। परिवार का कहना है कि दोनों दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम हैं। उनके यहां कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की पारिवारिक परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत निकाह के कार्ड पर दूल्हों के नाम लिखे गए हैं। परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने नामों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। परिवार के मुताबिक, गार्डन मालिक को फोन करने वाले व्यक्ति ने शादी रुकवाने और हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने की धमकी दी। इससे परिवार में चिंता का माहौल है। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों बहनें गंगोह कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को शिकायत देकर निकाह समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की मांग की। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *