शिव महापुराण एवं हनुमान कथा से झांसी में होगा लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यापार

*झांसी -* उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट (CAIT) के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री संजय पटवारी ने बताया कि सदर विधायक श्री रवि शर्मा द्वारा आयोजित, 4 दिसंबर से 13 दिसंबर तक झांसी में होने वाली ऐतिहासिक शिव महापुराण एवं हनुमंत कथा को लेकर बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की रिसर्च टीम ने एक सर्वेक्षण किया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, इस कथा में लाखों श्रद्धालु झांसी आएंगे, जिससे झांसी के व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि होने की संभावना है। एक अनुमान के अनुसार, कथा अवधि के दौरान लगभग *100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यापार* होगा।

*सर्वेक्षण में क्षेत्रवार अनुमानित व्यापार इस प्रकार है :*

– *होटल एवं रेस्टोरेंट :* 15 से 20 करोड़ रुपये
– *किराना एवं खान-पान सामग्री :* लगभग 15 करोड़ रुपये
– *पूजन सामग्री :* लगभग 5 करोड़ रुपये
– *परिवहन / ट्रांसपोर्ट :* लगभग 10 करोड़ रुपये
– *प्रचार-प्रसार :* लगभग 15 करोड़ रुपये
– *रोजमर्रा / डेली उपयोग का सामान :* लगभग 8 करोड़ रुपये
– *कपड़ा एवं रेडीमेड गारमेंट्स :* लगभग 9 करोड़ रुपये
– *अन्य सामान :* शेष राशि

इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यापार का अनुमान लगाया गया है।

इस सर्वेक्षण में बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष श्री संजय गेंडा, श्री कुलदीप सिंह दांगी, श्री दिलीप अग्रवाल, श्री रिंकू राय, श्री सुनील नगरिया, श्री हर्षवर्धन सेठ आदि की प्रमुख भूमिका रही।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *