झाँसी-चोरों का कमाल का कारनामा, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

झाँसी। एक मकान में चोरी इस अंदाज मे की कि मकान मालिक को पता तक नही चला, वो घर मे सोता ही रह। चोर सब कुछ ले गए।

जनपद के पूंछ थानान्तर्गत बरौदा निवासी अवध किशोर रोज की तरह विगत रात्रि अपने घर पर सो रहा था।

तभी चोर  पीछे के रास्ते उसके घर में घुस गये। जिसकी भनक उसे नहीं हुई। अवध किशोर के अनुसार सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने घर का सामान बिखरा पड़ा देखा।

चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार 500 रुपए चोरी कर भाग गये। जिसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *