झाँसी-रेलवे कारखाना में धमाका, आग लगी

झांसी । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे वर्क शॉप है। रोज की तरह शुक्रवार की शाम को भी रेलवे वर्कशॉप में वैंगन का मरम्मत कार्य चल रहा था। वर्कशॉफ में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ।

इससे पहले कोई कुछ समझता एक के बाद कई सिलेंडर फट गये और भीषण आग लग गई। आग की लपटे और धमाके देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को देते हुए आग को बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया।

फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *